केजरीवाल पर ही भारी पड़ गया उनका स्टिंग हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के दिन रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की लेने कि शपथ के बाद आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने 50 हजार से अधिक लोगों को स्टिंग करने की नसीहत दी थी। बुधवार को वही नसीहत केजरीवाल पर भारी पर पड़ गई।
जोड़तोड़ की राजनीति को पाप बताने वाले केजरीवाल ने अपने एक विधायक से कांग्रेस को तोड़ने को कहा था। उस बातचीत का ऑडियो सामने आ गया। ऑडियो सामने आने के बाद से आम आदमी पार्टी में खलबली मची हुई है। आप के नेता स्टिंग में लगे आरापों पर सफाई देते फिर रहे हैं।
हालांकि उसी पार्टी के एक नेता ने स्टिंग पर ही निशाना साध दिया है। आप नेता आशुतोष ने कहा है कि केजरीवाल का स्टिंग सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश हैं कि किसी भी स्टिंग की प्रमाणिकता जांचे बिना उसका प्रसारण नहीं कर सकते।
कांग्रेस को तोड़ने की तैयारी में थी आप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग के बीच बातचीत का जो ऑडियो बुधवार को सामने आया, उसमें दोनों के बीच कांग्रेस विधायकों को तोड़ने पर चर्चा हुई थी।
ऑडियो को सच मानें तो लोकसभा चुनावों में हार के बाद आप ने दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने की कोशिश की थी। अरविंद केजरीवाल, आप की दिल्ली इकाई के कई नेता और सभी विधायक कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने के पक्ष में थे।
केजरीवाल और राजेश गर्ग की बातचीत पर गौर करें तो आप कांग्रेस का सहायोग न मिलने की स्थिति में उसने तोड़ने के लिए भी तैयार थी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2012 के विधानसभा चुनावों के बाद आप ने कांग्रेस के सहयोग से ही दिल्ली में सरकार बनाई थी, हालांकि तब पार्टी ने कहा था कि उसने कांग्रेस से सहयोग मांगा नहीं है, बल्कि उसने खुद ही समर्थन दिया है।