'एआईबी' पर सेंसर बोर्ड सदस्य ने की अभद्र टिप्पणी, बवाल
फिल्मकार और सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने एआईबी नॉकआउट को लेकर करण जौहर की मां को निशाना बनाकर एक अभद्र टिप्पणी की है।
सोशल मीडिया पर लोग पंडित के ट्वीट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस नए शो को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी चर्चाएं हो रही हैं।
पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा है, "करण जोहर अपनी सेक्स करने की स्थिति का प्रदर्शन सार्वजनिक रुप से करने के बजाए अपनी मां के सामने आसानी से कर सकते हैं। #AIB पार्न शो।"
पंडित ने अपने अगले ट्वीट में पूछा है कि क्या आल इंडिया बकचोद शो के लिए पुलिस से इजाजत ली गई थी?, जबकि हर किसी को मालूम है कि 'बी' का जिक्र किस लिए किया जा रहा है।
(फोटो साभार: एचटी)
ट्वीट से लोग हुए नाराज
वहीं ट्विटर पर करण जौहर के खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर लोग पंडित को लताड़ भी लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सलमान अनीस सोज ने यह मांग कर डाली है कि पंडित को तुरंत सेंसर बोर्ड से हटाया जाना चाहिए।
सोज ने ट्वीट किया, “करन जौहर को लेकर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित की ट्विटर टिप्पणी क्या स्वीकार्य है? उन्हें तुरंत निकाल दिया जाना चाहिए।”
वहीं मिड डे के संपादक सचिन कलबाग ने ट्वीट किया, "उन्हें उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, काफी दुखद।" कलबाग ने आगे लिखा कि लोग यह अच्छे से जानते हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ क्या देखना है और एआईबी के आयोजकों ने भी यह बात अच्छे से कही है कि यह शो केवल वयस्कों के लिए है।
Karan Johar could have easily shown his position while performing sex to his mom at home instead of making it public.#AIB Porn Show.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) February 3, 2015