{"_id":"2229a7efb7a641716f6782e956a50ba6","slug":"ashok-vajpayee-will-return-dlit-degree-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित की आत्महत्या के विरोध में अशोक वाजपेयी लौटाई डीलिट की डिग्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रोहित की आत्महत्या के विरोध में अशोक वाजपेयी लौटाई डीलिट की डिग्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या करने के बाद पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
अब हिंदी साहित्य जगत के जाने-माने नाम अशोक वाजपेयी ने नाराजगी जाहिर करते हुए हैदराबाद विश्वविद्यालय से मिली हुई डीलिट की उपाधि वापस करने का फैसला किया है। अशोक वाजपेयी ने कहा कि मैं अपनी डिग्री वापस करके एक व्यापक संदेश देना चाहता हूं।
आपको बताते चले कि इससे पहले ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अशोक वाजपेयी असहिष्णुता के मुद्दे पर अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार भी लौटा चुके हैं
रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप विश्वविद्यालय के कुलपति और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पर लगा है।
केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पर इस बाबत एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इससे पहले आज राहुल गांधी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में सीधे-सीधे कुलपति और केंद्रीय मंत्री को मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया। वहीं देश भर में रोहित की आत्महत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन