फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ashok singhal slams mulayam singh on sankalp yatra

विहिप ने किया मुलायम को आगाह

Sun, 13 Oct 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Oct 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
ashok singhal slams mulayam singh on sankalp yatra

लोकसभा चुनाव निकट आते ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को आगाह किया है कि वे 18 अक्तूबर को अयोध्या में प्रस्तावित ‘संकल्प सभा’ में बाधा डालने का प्रयास न करें।

विहिप ने उस दिन अयोध्या समेत देशभर में एक लाख स्थानों पर संकल्प सभाएं कर राम मंदिर के निर्माण का संकल्प दोहराने का ऐलान किया है।

विहिप संरक्षक अशोक सिंहल ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार लगातार राम भक्तों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की 84 कोसी यात्रा की तरह सपा सरकार अब संकल्प सभा के कार्यक्रम में भी विघ्न पैदा करने में लगी हुई है। विहिप की पहल पर 18 अक्तूबर को देशभर में एक लाख स्थानों पर संकल्प सभाएं होंगी।
विज्ञापन


दरअसल, 18 अक्तूबर 1984 को अयोध्या में सरयू तट पर विहिप ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। उसी की याद में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

इसके बाद विहिप की पहल पर 19 व 20 अक्तूबर को दिल्ली में संत सम्मेलन होगा। सिंहल ने आरोप लगाया है कि 84 कोसी यात्रा व मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार की भूमिका से साफ हो गया है कि वह एक समुदाय विशेष की सरकार बन कर रही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार 14 तारीख को अफसरों की बैठक राम भक्तों को प्रताड़ित करने के लिए कर रही है। सिंहल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राम भक्तों पर अत्याचार जारी रहे तो उत्तर प्रदेश की राम विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संत मैदान में उतर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed