फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ashok khemka received threat at phone

अशोक खेमका को फोन पर मिली धमकी

Thu, 01 Nov 2012 04:08 PM IST
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 04:08 PM IST
विज्ञापन
ashok khemka received threat at phone

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अशोक खेमका रॉबर्ट वाड्रा और रियल इस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच जमीन डील को लेकर चर्चाओं में आए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा बीज विकास निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अशोक खेमका के आधिकारिक लैंडलाइन फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। व्यक्ति ने खेमका को अपनी गतिविधियां रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन


मालूम हो कि अशोक खेमका, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 21 साल की नौकरी में 40 बार उनका तबादला हो चुका है। इस बार उनका तबादला बीज निगम में किया गया है, जहां जूनियर अफसरों को भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed