फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ashok khemka concerned over his family security

'मुझे मेरी कोई चिंता नहीं, परिवार की चिंता जरूर है'

Wed, 17 Oct 2012 12:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Oct 2012 12:47 PM IST
विज्ञापन
ashok khemka concerned over his family security
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दमाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ डील को रद्द करने का आदेश देने वाले एक ईमानदार आईएएस अफसर अशोक खेमका के परिवार को अनजान लोगों से धमकी मिल रही है और ऐसे में उन्हें अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। खेमका ने जब इस संबंध में जानकारी दी तो उनके चहरे पर डर के भाव को महसूस किया जा सकता था। बहुत ही सहज लहजे में अपनी बात रखने वाले खेमका ने कहा कि उनके परिवार को धमकी भरी कॉल आ रही है, 'मुझे मेरी कोई चिंता नहीं लेकिन परिवार की चिंता जरूर है।'
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की आंख की किरकिरी बने खेमका निशाने पर है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो खेमका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कह डाली है। वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्य सचिव ने खेमका के तबादले को सही ठहराते हुए उन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि खेमका का तबादला माननीय कोर्ट के आदेश पर किया गया है।
विज्ञापन


खेमका को मिलने वाली धमकी से एक बात तो साफ हो जाती है कि हरियाणा सरकार का उनके प्रति रुख ठीक नहीं है, क्योकि अगर किसी राज्य में एक आईएएस अफसर को धमकियां मिल सकती है तो राज्य के आम नागरिक की सुरक्षा का अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं होगा। इसके साथ ही धमकियों से एक बात और साफ हो जाती है कि मामले में कुछ गड़बड़ी जरूर है क्योंकि अगर कुछ भी गलत नहीं होता को कोई धमकी क्यों देगा? इन धमकियों की जानकारी के बाद हरियाणा सरकार एक बार फिर कठघरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed