{"_id":"ec9058ec-1828-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"ashok-khemka-concerned-over-his-family-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे मेरी कोई चिंता नहीं, परिवार की चिंता जरूर है'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुझे मेरी कोई चिंता नहीं, परिवार की चिंता जरूर है'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दमाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ डील को रद्द करने का आदेश देने वाले एक ईमानदार आईएएस अफसर अशोक खेमका के परिवार को अनजान लोगों से धमकी मिल रही है और ऐसे में उन्हें अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। खेमका ने जब इस संबंध में जानकारी दी तो उनके चहरे पर डर के भाव को महसूस किया जा सकता था। बहुत ही सहज लहजे में अपनी बात रखने वाले खेमका ने कहा कि उनके परिवार को धमकी भरी कॉल आ रही है, 'मुझे मेरी कोई चिंता नहीं लेकिन परिवार की चिंता जरूर है।'
हरियाणा सरकार की आंख की किरकिरी बने खेमका निशाने पर है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो खेमका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कह डाली है। वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्य सचिव ने खेमका के तबादले को सही ठहराते हुए उन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि खेमका का तबादला माननीय कोर्ट के आदेश पर किया गया है।
खेमका को मिलने वाली धमकी से एक बात तो साफ हो जाती है कि हरियाणा सरकार का उनके प्रति रुख ठीक नहीं है, क्योकि अगर किसी राज्य में एक आईएएस अफसर को धमकियां मिल सकती है तो राज्य के आम नागरिक की सुरक्षा का अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं होगा। इसके साथ ही धमकियों से एक बात और साफ हो जाती है कि मामले में कुछ गड़बड़ी जरूर है क्योंकि अगर कुछ भी गलत नहीं होता को कोई धमकी क्यों देगा? इन धमकियों की जानकारी के बाद हरियाणा सरकार एक बार फिर कठघरे में आ गई है।