फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asharfian found in farm at Amroha.

यूपी: खेत से निकलीं सोने की अशर्फी, खेत मालिक फरार

Thu, 05 Nov 2015 11:58 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Asharfian found in farm at Amroha.

अमरोहा के ढबारसी थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर में खेत समतलीकरण के दौरान अशर्फियां मिलने का मामला सामने आया है। खेत पर काम कर रहे दो लोगों से खेत मालिक ने अशर्फियां छीन लीं और स्थानीय ज्वैलर्स से इसकी जांच करवाई।

विज्ञापन


घरवालों का कहना है कि ज्वैलर्स ने अशर्फियां सोने की होने की पुष्टि की थी। इधर, मामला खुलने पर खेत मालिक फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर के गिरीश पुत्र वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात उसने एक स्वप्न देखा था। जिसमें गांव के राजवीर के खेत में अशर्फियां दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वीरेंद्र गांव निवासी गिरीश के साथ अपने खेत पहुंचा तो राजवीर खेत का समतलीकरण करा रहा था। बताते हैं कि एक पुराने टीले के पास थोड़ी सी खुदाई पर अशर्फियां दिखीं तो उठाने लगे, तभी राजवीर पहुंच गया और दोनों से अशर्फियां छीन लीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

Asharfian found in farm at Amroha.

वीरेंद्र ने गिरीश को भी हिस्सा देने का वादा किया था, लेकिन बुधवार तक कुछ नहीं मिला तो उसने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर राजवीर के खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राजवीर को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। घरवालों ने अशर्फी मिलने की बात स्वीकार की है। बताया कि, उसने ज्वैलर्स से भी इसकी तस्दीक कराई।

आदमपुर थानाध्यक्ष आरसी शर्मा ने बताया कि राजवीर को तलाश किया जा रहा है। अगर उसके पास अशर्फी हैं तो उन्हें पुरातत्व विभाग में जमा कराया जाएगा।

इधर, ग्रामीणों के मुताबिक खेत स्वामी ने ग्रामीणों को अशर्फी दिखाई थी। सिक्के पर 161 और उर्दू में कुछ लिखा था। खेत में अशर्फी मिलने की सूचना पर एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा था। लेकिन उसने खेत स्वामी से साठगांठ करके मामले को दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed