फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asha parekh lobbied for padma bhushan says nitin gadkari

आशा पारेख पद्म अवॉर्ड के लिए 12 मंजिल सीढ़ी चढ़कर आई थी: गडकरी

Mon, 04 Jan 2016 08:44 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
asha parekh lobbied for padma bhushan says nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने शनिवार को बीते जमाने की बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख पर सनसनीखेज आरोप लगाया। गडकरी ने कहा कि आशा पारेख ने उनसे पद्म भूषण के लिए सिफारिश करने को कहा था।

विज्ञापन


नागपुर में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, ''इन दिनों पुरस्कार देना 'सिरदर्द' पैदा करना है।" उन्होंने कहा कि लोग पुरस्कारों के लिए सिफारिश कराने के लिए उनका पीछा करते रहते हैं। आशा पारेख ने भी ऐसा ही किया था।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा, ''आशा पारेख मेरे पास पद्म भूषण के लिए अपने नाम की सिफारिश कराने के लिए आई थीं। मेरी बिल्डिंग की लिफ्ट ठीक नहीं थी तो वह मुझसे मिलने के लिए 12 माले तक सीढ़ियां चढ़ कर आईं। मुझे ये बहुत खराब लगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वापसी से हुई मोदी सरकार की किरकिरी

asha parekh lobbied for padma bhushan says nitin gadkari

गडकरी ने कहा कि आशा पारेख ने उनसे कहा था कि उन्होंने बहुत भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान दिया है, इसलिए वे पद्म भूषण के लिए योग्यता रखती हैं। उल्लेखनीय है‌ कि आशा पारेख 2014 में लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1992 में वह पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।

बीते दिनों में पुरस्कारों के मसले पर मोदी सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है। मुल्क में बढ़ रही असहिष्‍णुता के विरोध में कई लेखक, संस्कृतिकर्मियों और फिल्मकारों ने अपने पुरस्कार लौटा दिए, जिनमें पद्म पुरस्कार भी शामिल थे।
 

पुरस्कार लौटाने वालों पर मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वे देश की छवि खराब कर रह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed