फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asha bhosles daughter varsha commits suicide by shooting herself

पार्श्व गायिका आशा भोसले की बेटी ने की खुदकुशी

Mon, 08 Oct 2012 02:29 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Oct 2012 02:29 PM IST
विज्ञापन
asha bhosles daughter varsha commits suicide by shooting herself

पार्श्व गायिका आशा भोसले की बेटी वर्षा भोंसले ने सोमवार को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली। 50 वर्षीय वर्षा अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी समय से अवसाद में थीं। इससे पहले साल 2008 में भी वह खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थीं।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मुंबई के पेडर रोड स्थित उनके अपार्टमेंट में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घर में प्रवेश किए। खून से लथपथ वर्षा को लोग तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशा भोसले एक कांसर्ट के सिलसिले में सिंगापुर में हैं। बड़ी बहन लता मंगेश्कर ने उनको इस घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्षा तलाकशुदा थीं। उन्होंने कई बार अपनी मां के साथ गायन में मंच साझा किया है। वह प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई समाचार पत्रों और वेब पोर्टल्स के लिए लेख व कॉलम लिखती थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed