फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aseemanand statement about rss chief

'कभी नहीं लिया मोहन भागवत का नाम'

Sat, 08 Feb 2014 12:35 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sat, 08 Feb 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
aseemanand statement about rss chief

समझौता ब्लास्ट के आरोपी स्वामी असीमानंद ने जेल अधीक्षक को दिए लिखित बयान में कहा है कि उन्होंने कभी भी संघ प्रमुख का नाम नहीं लिया है। एक पत्रिका के दावे के बाद जेल महानिदेशक ने रिपोर्ट अंबाला सेंट्रल जेल प्रशासन से तलब की है।

विज्ञापन


इसके बाद बीते दिन जेल प्रशासन ने असीमानंद से पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक इसी मामले में स्वामी असीमानंद ने अपना एक लिखित बयान (बतौर सफाई) जेल अधीक्षक को दे दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बयान में स्वामी असीमानंद ने बताया है कि जेल में उनसे मिलने कई वकील आते हैं। लेकिन उन्होंने पूछताछ के दौरान समझौता कांड में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम नहीं जोड़ा है। उन्होंने इस बात को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने मिलने आने वाले वकीलों से केवल अपने केस संबंधी ही बातचीत ही की है। उधर एक सहायक वकील ने असीमानंद से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील बनकर दो बार असीमानंद से मिली एक महिला

aseemanand statement about rss chief

सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने इस मामले में उन तमाम मुलाकातियों की लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है। इस वर्ष 9 और 17 जनवरी को वकील बनकर दिल्ली से मिलने आई एक महिला दो बार असीमानंद से मिली थी।

इस महिला ने बैरक में ही एक जेल अफसर की निगरानी में स्वामी असीमानंद से बातचीत की। महिला वकील ने असीमानंद को बताया कि अब वह भी उनका केस लड़ेगी और इसी सिलसिले में वह उनसे कुछ जानकारियां चाहती है।

उधर, अपने बयानों में असीमानंद का दावा है कि महिला से बातचीत में भी उन्होंने आरएसएस प्रमुख का कभी नाम नहीं लिया।

बदल सकती है असीमानंद की जेल

aseemanand statement about rss chief

जेल में असीमानंद से मिलने आने वाले वकीलों की मुलाकात जेल ऑथोरिटी की निगरानी में होती थी। मगर उसके बावजूद अंबाला सेंट्रल जेल से ही एक कथित इंटरव्यू में असीमानंद के हवाले से बाहर आई समझौता कांड और मोहन भागवत के बीच कड़ी होने की बात ने जो विवाद खड़ा कर दिया है, उससे जेल अफसरों की टेंशन काफी बढ़ गई है।

यदि ऐसा हुआ है तो अंबाला जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है। सूत्र बताते हैं इस तरह के उपजे विवाद को देखते हुए हाईकमान स्वामी असीमानंद  की जेल  बदलने पर भी विचार कर रहा है। इस मामले की जांच के बाद स्वामी असीमानंद का जेल बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed