{"_id":"5dba3a61452e34953fb78ddd47936862","slug":"aseemanand-get-bail-in-bomb-blast-case-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद को मिली जमानत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद को मिली जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में प्रमुख अभियुक्त असीमानंद को जमानत मिल गई है। समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में अभियुक्त स्वामी असीमानंद अभी अंबाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फररवरी 2007 को हरियाणा के पानीपत के नजदीक धमाका हुआ था।
इस धमाके में 68 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए थे। मरने वालों में ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक थे। 77 साल के असीमानंद को 2010 में उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ़्तार किया गया था।
विज्ञापन
उन पर वर्ष 2006 से 2008 के बीच भारत में कई जगहों पर हुए बम धमाकों को अंजाम देने से संबंधित होने का आरोप लगा है।