{"_id":"a1947ef0-41c1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aseem-trivedi-sat-on-hunger-strike-against-article-66-a-of-it-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"66ए के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे असीम त्रिवेदी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
66ए के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे असीम त्रिवेदी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 09 Dec 2012 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में नियम और कानूनों से बंधे रहे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने बाहर निकलकर सेव योर वॉयस अभियान छेड़ा है। उन्होंने आईटी एक्ट की धारा 66ए के खिलाफ सहयोगी आलोक दीक्षित के साथ शनिवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यवस्था के खिलाफ कार्टून बनाकर रातों रात सुर्खियों में आए कानपुर के असीम ने अमर उजाला को बताया कि बिग बॉस के घर के अंदर घुटन थी। जिस उद्देश्य को लेकर वे गए थे उसमें सफलता नहीं मिली। अंदर जिन गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई उन्हें दिखाया ही नहीं गया।
विज्ञापन
उन्हें लगता है कि चार सप्ताह का समय बेकार गया। उन्हें बिग बॉग के इशारे पर नाचना, गाना, स्टैच्यू बनना, घर में राजनीति करना आदि भी पसंद नहीं था, लेकिन गेम के नियमों में बंधे थे।
विज्ञापन
अन्ना के लोकपाल आंदोलनों में अपने कार्टूनों से जुड़े असीम ने सेव योर वॉयस अभियान छेड़कर सीधे युवाओं की नब्ज टटोली है।
उनका कहना है कि पिछले दिनों फेसबुक और तमाम ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने पर बेकसूर लोगों को जेल तक जाना पड़ा।
इसके लिए आईटी एक्ट की धारा 66ए जिम्मेदार है। वर्ष 2008 में सूचना तकनीकी कानून के साथ इसे जोड़ देने से सारी दिक्कत हो रही है।
असीम के इस अभियान में इंटरनेट यूजर्स और इससे जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। असीम इस पाबंदी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े अपराध करने के बाद अपराधी छोटी सी सजा के बाद रिहा हो जाते हैं। जबकि फेसबुक पर अपनों के बीच अपनी बात कहने पर इस तरह की सजा का प्रावधान कहां तक ठीक है।
कानून हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को बाधित करता है तो फिर हमारी संसद इसे वापस लेने को क्यों नहीं तैयार है।