{"_id":"6ee4aa82f6cd6d8c1dc65d8988d40623","slug":"asaram-was-present-in-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में आसाराम पर कसा शिकंजा, होगी पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप केस में आसाराम पर कसा शिकंजा, होगी पूछताछ
जयपुर/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Fri, 23 Aug 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप मामले में फंसे आसाराम 15 अगस्त को जोधपुर के मणई स्थित आश्रम में ही मौजूद थे। ये खुलासा जोधपुर पुलिस की शुरुआती जांच में बृहस्पतिवार को हो गया।
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस ने शुरुआती जांच में पीड़ित किशोरी के आरोपों को भी सही पाया है। जांच जिस दिशा में बढ़ रही है, उससे आसाराम पर शिकंजा कसता दिख रहा है।
अब पुलिस जल्द ही आसाराम से पूछताछ करेगी। इसके लिए एक टीम अहमदाबाद रवाना की जा रही है। आसाराम फिलहाल अहमदाबाद में ही हैं।
पढ़ें:- रेप के आरोप में आसाराम बापू ने चुप्पी तोड़ी
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस ने जांच के पहले दिन बृहस्पतिवार को किशोरी को घटना स्थल पर ले जाकर तस्दीक करवाई, उसने उस कुटिया की पहचान की, जिसमें उसका यौन शोषण किया गया था। इसके बाद यह कुटिया सील कर दी गई है।
विज्ञापन
जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ खुद मौके पर गए और आश्रम में तैनात गार्ड व वहां रहने वाले अनुयायियों से पूछताछ की।
पूछताछ में पुष्टि हुई कि आसाराम 12 से 16 अगस्त तक मणई स्थित आश्रम में ही मौजूद थे और पीड़ित किशोरी के साथ उसका परिवार भी वहां मौजूद था।
पढ़ें:- राम-राम! आसाराम बापू पर रेप का इल्जाम
जोसफ ने किशोरी और उसके माता-पिता से अलग-अलग पूछताछ की। बाद में पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच में किशोरी के बयानों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। हम जल्द ही आसाराम से पूछताछ के लिए एक टीम रवाना करेंगे।
मालूम हो कि आसाराम आश्रम के केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील वानखेड़े ने आसाराम पर लगे आरोपों को निराधार बताया था और कहा था कि 15 अगस्त को दुष्कर्म होने का आरोप लगाया गया है, जबकि आसाराम तो उस दिन जोधपुर में थे ही नहीं। लेकिन पुलिस की जांच के बाद उनका यह दावा झूठा साबित हो गया है।
क्या है मामला
यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली युवती मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आसाराम द्वारा संचालित गुरुकुल में पढ़ रही थी। 6 अगस्त को किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसके माता पिता उसे इलाज के लिए जोधपुर लेकर आए थे।
आरोप है कि वहां आसाराम ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जोधपुर से किशोरी परिजनों के साथ घर चली गई थी। जहां उसने आप बीती माता पिता को बताई। तब माता पिता किशोरी को लेकर दिल्ली आए, जहां आसाराम प्रवचन दे रहे थे। लेकिन वहां आसाराम से इन्हें मिलने नहीं दिया गया, तब उन्होंने आसाराम के खिलाफ कमला मार्केट थाने में मामला दर्ज कराया। बाद में दिल्ली पुलिस ने मामला जोधपुर पुलिस को सौंप दिया।
"मामले की जांच जोधपुर के पुलिस कमिश्नर कर रहे हैं। मैंने उनसे हर पहलू की जांच करने को कहा है। मामले में तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।"
- अशोक गहलोत, राजस्थान के मुख्यमंत्री