फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram-waiting-of-jodhpur-police

इंदौर में ही जोधपुर पुलिस का इंतजार कर रहे हैं आसाराम

Sat, 31 Aug 2013 09:11 PM IST
जयप्रकाश पाराशर
जयप्रकाश पाराशर Updated Sat, 31 Aug 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
asaram-waiting-of-jodhpur-police
कथावाचक आसाराम इंदौर आश्रम में ही हैं और जोधपुर पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। उनके बेटे नारायण साई ने मीडियाकर्मियों पर हुए हमले के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन


साथ ही दावा किया है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है, झूठा दुष्प्रचार किया जा रहा है और ना ही आसाराम भागे हैं। तबीयत ठीक होने पर सभी सवालों पर जवाब देंगे।

जैसा अनुमान था, आसाराम इंदौर के आश्रम में ही छुपे हुए थे। देरशाम तक जोधपुर पुलिस के इंदौर आश्रम पहुंचने की कोई खबर नहीं थी।

इस बीच उनके बेटे नारायण साई और उनके वकीलों ने प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया कि दुष्कर्म नहीं हुआ है। शाम पांच बजे नारायण ने कहा कि बापू की तबीयत ठीक नहीं है और उनके सिर में अचानक दर्द उठता है।
विज्ञापन


यह बात भक्तों से इसलिए अब तक छुपाए रखी गई कि उन्हें तकलीफ होगी। नारायण ने कहा कि देश के कानून और न्यायपालिका का सम्मान हर हाल में रखा जाएगा।

पहले इंदौर पुलिस ने कहा था कि आसाराम इंदौर आश्रम में नहीं है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का कहना है कि आसाराम मध्य प्रदेश में वांटेड नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आसाराम बार-बार मध्य प्रदेश इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला उन्हें प्रश्रय दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम शुक्रवार की रात भोपाल से इंदौर की ओर रवाना हो गए थे। बाद में इस तरह की अफवाहें चलीं कि आसाराम देवास से ही रतलाम के लिए रवाना हो गए हैं। आसाराम इंदौर आश्रम में ही थे।


मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में वातावरण अच्छा है और वातावरण बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। जहां तक मीडियाकर्मियों पर हमले की बात है। कुछ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed