फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram used to meet women alone, says sevadar

सेवादार बोला, महिलाओं से अकेले में मिलते थे बापू

Wed, 04 Sep 2013 01:12 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
asaram used to meet women alone, says sevadar

नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार हुए आसाराम के बारे में अब उनके ही प्रमुख सेवादार ने कुछ अहम खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


आसाराम के सेवादार शिवा ने अपने बयान में कहा है कि आसाराम महिलाओं से कई बार अकेले में मिलते रहे हैं।

शिवा ने आसाराम के बारे में और भी चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उसका कहना है कि उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से उनके शिष्य और उसकी बेटी के आने की जानकारी भी उसने ही आसाराम को दी थी।

तांगा चलाते थे आसाराम, नाई भी बने
विज्ञापन

उसने बताया कि पीड़िता को भूत-प्रेत भगाने के बहाने ही 14 अगस्त को यहां बुलाया था। बच्ची पर एक पुरुष का प्रेत होने की बात कही गई थी और आसाराम को इसकी जानकारी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम बापू की राजनीतिक गलियारों में पहुंच की बात तो पहले भी सामने आती रही है और अब सेवादार ने भी इसकी पुष्टि की है।

शिवा ने बताया है कि आसाराम के पास अक्सर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, न्यायिक अधिकारियों और बड़े पुलिस अफसरों के फोन आते थे।

'CBI जांच की मांग की, तो सात पुश्तें बर्बाद कर देंगे'
जोधपुर पुलिस आसाराम के कुछ और करीबियों को ढूंढ रही है। इनमें आसाराम की सहयोगी और छिंदवाड़ा गुरुकुल की वॉर्डन शिल्पी और आसाराम के पीए प्रकाश भी शामिल हैं।

इसके अलावा मंगलवार को आसाराम की जेल से बाहर निकलने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी। मंगलवार की रात भी उन्हें जेल में ही काटनी पड़ेगी। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में उनकी जमानत पर बहस अधूरी रह गई थी।

तस्वीरों में देखें: जेल जाकर अपवित्र हो गए आसाराम


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed