फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram supporters gave warning to police.

आसाराम समर्थक दे रहे हैं अब पुलिस को धमकियां

Sat, 15 Nov 2014 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Nov 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
asaram supporters gave warning to police.

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर जेल काट रहे आसाराम के समर्थक थानेदार को धमकियां देने से नहीं चूक रहे। आसाराम के एक सेवादार की ओर से वाट्सएप और फेसबुक पर थानाधिकार और उसके परिवार के खिलाफ लोगों को उकसा रहा है। थानाधिकार ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियो से की है। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


आसाराम को जब भी जोधपुर कोर्ट में पेशी पर लाया जाता है कि बड़ी संख्या में उनके समर्थक अदालत के बाहर व उन्हें लाने-ले-जानेवाले रास्ते पर जमा हो जाते है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक सेवादार कुछ समय आसाराम को पेशी पर लाने वाले उदयमंदिर थानाअधिकारी हरजीराम और उनके परिवार के खिलाफ लोगों को उकसा रहा है। हरजीराम को धमकियां भी मिल रही हैं। संदेशों में कहा जा रहा है कि थानाधिकार आसाराम का अपमान कर रहा है। हरजीराम ने इस बारे में अपने अधिकारियों को शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को भी नहीं छोड़ रहे
जेल में बंद होने के बावजूद आसाराम के समर्थकों में कमी नहीं दिख रही है। पिछले दिनों इन समर्थकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ी थी। शुक्रवार को एक समर्थक ने एक मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया और आरोप लगाए कि मीडिया की वजह से ही आसाराम को सजा हुई और अब जमानत नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed