सलमान की रिहाई पर बोले आसाराम, 'मैं भी बेकसूर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान के बृहस्पतिवार को बेकसूर घोषित होने के बाद जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद आसाराम की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि वे भी सलमान की तरह बेकसूर हैं और जल्दी बाहर आएंगे।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम को सुनवाई के लिए जेल से अदालत लाया गया था। उन्होंने कहा कि हां-हां, मैं भी बेकसूर हूं और उसके समान ही बरी होकर बाहर आऊंगा।
सलमान को मिल चुकी है रिहाई
सलमान खान के 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। इससे पहले मुंबई की निचली अदालत ने सलमान खान को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।
न्यायमूर्ति एआर जोशी ने कहा कि इस मामले में गवाहों के बयान सलमान को आरोपी सिद्ध नहीं करते। अदालत ने कहा है कि पुलिस की ओर से सलमान को उपलब्ध कराए गए अंगरक्षक रवींद्र पाटिल की गवाही मान्य नहीं है।
कोर्ट ने सलमान को शराब पीकर गाड़ी चलाने और दुर्घटना के वक्त ड्राइविंग सीट पर होने के दोनों आरोपों को नकार दिया है। कोर्ट ने कहा कि ये दोनों आरोप मुंबई पुलिस ने रवींद्र पाटिल के बयान के आधार पर लगाए थे, जिसे अदालत ने अमान्य करार दिया है।