{"_id":"a4fd0b6c0645323d1bce3543a1ca7dc6","slug":"asaram-sewak-remand-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के दोनों सेवक 28 तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के दोनों सेवक 28 तक पुलिस रिमांड पर
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Sat, 21 Sep 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा से दुराचार मामले में जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के समक्ष समर्पण करनेवाले दोनों सेवकों केयरटेकर शरद चंद्र व रसोइए प्रकाश को 28 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर दस दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की ओर से कहा गया कि मामले में मिले तथ्यों व साक्ष्यों की जांच के लिए अभियुक्तों को इंदौर, छिंदवाड़ा, दिल्ली व अहमदाबाद ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस कारण दस दिन के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंपा जाए। अदालत ने सात दिन की रिमांड ही स्वीकृत की। इधर, दोनों अभियुक्तों के वकीलों ने अदालत से मांग की कि आरोपियों को हथकड़ी नहीं लगाई जाए।
विज्ञापन
इस मांग को अदालत ने मान लिया और पुलिस को बिना हथकड़ी लगाए ले जाने के निर्देश दिए। साथ ही अब जांच के दौरान अभियुक्तों को सफर में भी हथकड़ी नहीं लगाई जाएगी। दोनों आरोपियों के वकीलों ने अदालत से कहा कि पुलिस खाली कागजों पर और सरकारी गवाह बनाने का दबाव डाल रही है।