फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram says i will be free soon as salman khan

आसाराम बोले- मेरी भी सलमान की तरह जल्द होगी रिहाई

Wed, 16 Dec 2015 02:49 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
asaram says i will be free soon as salman khan

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की हिट एंड रन मामले में हाइकोर्ट से रिहाई ने रेप के आरोप में जोधपुर जेल में बंद कथा वाचक आसाराम की रिहाई की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। आसाराम ने उम्मीद जताई की जल्द ही उन्हें भी सलमान की तरह रिहाई मिल जाएगी और वो जेल से बाहर आकर खुली हवा में घूम सकेंगे।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे आसाराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं काफी समय से बर्दाश्त कर रहा हूं और लगातार बर्दाश्त करता आ रहा हूं क्योंकि ये अत्याचारों को बर्दाश्त करने के दिन हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब बहुत हो गया है, इस सबसे निपटने का यही तरीका है कि मैं अनशन पर बैठ जाऊं। आसाराम ने बताया कि वह इस संबंध में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

'जल्द रिहा नहीं किया तो जेल में शुरू कर दूंगा अनशन'

asaram says i will be free soon as salman khan

कहा कि उनके एक समर्थक ने उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार के संबंध में पीएमओ को अवगत कराया था, जहां से उन्हें आश्वासन मिला कि कानून में विश्वास रखें सब सही हो जाएगा।
 
वहीं सलमान खान की रिहाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक दिन सबके सामने यह सच भी आ जाएगा कि वो भी सलमान की तरह बेकसूर हैं। जिसके बाद वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे।

हालांकि आसाराम के कोर्ट में पेशी के दौरान किसी से बातचीत करने और शोर शराबा करने पर हाइकोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इस सबसे विचलित हुए बिना वह पेशी के दौरान खूब हल्ला करते हैं। न केवल आसाराम बल्कि उनके समर्थक भी कोर्ट के बाहर हंगामा करने में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed