फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram round of frivolous statement outrage

आसाराम के ओछे बयान पर चौतरफा आक्रोश

Mon, 07 Jan 2013 11:27 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
asaram round of frivolous statement outrage

आसाराम बापू के ओछे बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। आसाराम के बयान पर चौतरफा आक्रोश पैदा हो गया है। भाजपा ने आसाराम को बयान वापस लेने की कड़ी नसीहत दे डाली है तो कांग्रेस ने भी इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यजनक करार दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आसाराम का कड़ा विरोध जाहिर किया है।

विज्ञापन


आसाराम के ताजा बयान को लेकर भाजपा ने बचकाना हरकत कहा है। भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा कि आसाराम को अपना बयान तुरंत वापस लेना चाहिए और साथ ही माफी भी मांगनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने कहा कि आसाराम बापू का यह बयान बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यजनक है। हमें महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए। पार्टी ऐसे किसी बयान का कड़ा विरोध करती है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने इस बयान को महिला विरोधी करार दिया और उनसे माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन


सियासी दल ही नहीं बल्कि टीवी चैनलों पर भी आसाराम के बयानों को आड़े हाथों लिया गया। महिला संगठनों से लेकर आम महिलाओं ने आसाराम को खरी खरी सुनाई। इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बेतुका बयान दे चुके हैं। विजयवर्गीय ने कहा था कि महिलाएं मर्यादा नहीं लांघें। सीता ने लक्ष्मण रेखा लांघी तो रावण ने उनका हरण कर लिया था। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि बलात्कार की घटना इंडिया में ज्यादा होती है। भारत में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed