फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram reached aiims delhi for health checkup

जांच के लिए एम्स पहुंचे आसाराम

Thu, 01 Jan 2015 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
asaram reached aiims delhi for health checkup

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम आखिर अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। उन्हें एक एसीपी स्तर के अधिकारी और 17 पुलिस वालों के साथ जोधपु से रात आठ बजे मंडोर एक्सप्रेस से रवाना किया गया था। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मेडिकल बोर्ड उनकी स्वास्थ्य जांच करेगा।

विज्ञापन


आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एम्स में उनकी स्वास्थ्य जांच की अनुमति दी थी और इसके लिए उन्हें दिसंबर की शुरुआत में दिल्ली जाना था, लेकिन उस समय आसाराम हवाई मार्ग से ही दिल्ली जाने पर अड़ गए।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी, लेकिन कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी और राज्य सरकार से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आसाराम को दिल्ली भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उस समय आसाराम को ट्रेन से भी दिल्ली ले जाने को तैयार नहीं हुई थी, क्योंकि उनके समर्थकों का खतरा बना हुआ था। बाद में आसाराम ने ट्रेन से दिल्ली ले जाने की याचिका दी, जिसे कोर्ट ने मान लिया और बुधवार रात उन्हें दिल्ली रवाना कर दिया गया। एम्स में डॉक्टरों का बोर्ड गुरुवार को उनकी जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed