फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asaram rape case issue Forensic

आसाराम मामला: ऑडियो टेप की होगी फॉरेंसिक जांच

Wed, 22 Jul 2015 07:50 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
Asaram rape case issue Forensic

जेल में बंद आसाराम द्वारा गवाहों को प्रभावित करने के लिए गुर्गों के मार्फत मोबाइल फोन से वार्ता करने के संबंधी प्रमाण के तौर पर बिटिया के पिता से मिले आडियो टेप को शाहजहांपुर पुलिस ने अपनी विवेचना में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


इस टेप की फॉरेंसिक जांच होगी, लेकिन एसपी बबलू कुमार ने मंगलवार यह स्पष्ट नहीं किया कि इस जांच के लिए टेप कब और कहां भेजी जा रहा है।

बता दें कि आसाराम प्रकरण में पीड़िता के पिता ने कृपाल और जेल में बंद आसाराम के बीच हुई बाचतीच का टेप गत रविवार को पुलिस को सौंपा था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

Asaram rape case issue Forensic

पीड़िता के पिता बीते रविवार को एक टेप मीडिया को सुनाया और पुलिस को सौंपा था, जो हमले में मारे गए गवाह कृपाल सिंह ने उन्हें आठ माह पहले दिया था।

उन्होंने दावा किया था कि इस टेप में रिकार्ड आवाज जेल में बंद आसाराम की है। वह बातचीत आसाराम के जिन गुर्गों ने कराई थी उन्हें ही पुलिस कृपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस तलाश कर रही है।

पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम के वकील बार-बार तारीख लेकर केस को खींचने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी तरफ से 58 गवाहों में से 57 के बयान हो चुके हैं। अंतिम गवाह केस की आईओ एसीपी चंचल सिंह के बयान होने बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed