{"_id":"0d7a4ce644f8c0151219300877607bb3","slug":"asaram-rape-case-court-hiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल नहीं जेलः आसाराम की अर्जी पर फिर टली सुनवाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेल नहीं जेलः आसाराम की अर्जी पर फिर टली सुनवाई
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Wed, 18 Sep 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के मामले में फंसे आसाराम बापू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। आसाराम को तीस सितंबर तक जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई जोधपुर हाईकोर्ट में हो रही है। आज हाईकोर्ट ने इस मामले की केस डायरी भी तलब की थी।
गौरतलब है कि जोधपुर हाईकोर्ट में सोमवार को भी आसाराम की जमानत पर सुनवाई हुई थी। आसाराम के वकील राम जेठमलानी ने आसाराम को जमानत दिए जाने के तर्क रखे थे।
आज सरकार की ओर से और पीड़िता के वकील की ओर से जमानत नहीं दिए जाने को लेकर तर्क रखे गए। आसाराम फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत 30 सितम्बर तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन