फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram in gujarat police custody

गुजरात पुलिस को मिली आसाराम की कस्टडी

Fri, 11 Oct 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
asaram in gujarat police custody

बलात्कार के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम को गुजरात पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस अब आसाराम को अहमदाबाद ले जाएगी।

विज्ञापन


वहीं आसाराम के बेटे नारायण साईं ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सूरत सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

हाल ही में अहमदाबाद की दो सगी बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस इस ममाले में पूछताछ के लिए नारायण साईं की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही है लेकिन वो गायब हैं।
विज्ञापन


इधर, जोधपुर कोर्ट में पेशी के बाद आसाराम की न्यायिक हिरासत 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। अदालत ने मामले में शिल्पी समेत अन्य आरोपियों की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम के खिलाफ उनके जोधपुर आश्रम में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वे करीब एक महीने से जेल में बंद हैं।

इससे पहले आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर दर्ज मामले में गुजरात पुलिस ने आसाराम को अहमदाबाद ले जाने के लिए प्रोडक्शन वारंट अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed