{"_id":"2d1d0d690da1578211df3077c3f34779","slug":"asaram-follower-met-sharad-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद यादव के घर हंगामा करने पहुंचे आसाराम समर्थक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शरद यादव के घर हंगामा करने पहुंचे आसाराम समर्थक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के आरोप में फंसे आसाराम बापू के समर्थक आज सुबह अचानक जनता दलयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के आवास पर पहुंच गए और उनसे संसद में बापू के बारे में दिए बयान को वापस लेने की मांग की।
आज सवेरे शरद यादव के राजधानी स्थित आवास पर बापू के करीब 50 समर्थक अचानक पहुंच गए और उन्होंने श्री यादव से मुलाकात करने की मांग की।
श्री यादव को जब पता चला तो उन्होंने उन समर्थकों को भीतर बुलाया। तब उनका एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया और उसने श्री यादव से उनके बयान पर शिकायत करते हुए उसे वापस लेने को कहा।
आसाराम के समर्थकों ने श्री यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा कि आसाराम बापू के बारे में संसद में दिए गए श्री यादव के बयान से उनकी भावनाओं को आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
समर्थकों ने बताया कि समाज सुधार के लिए आसाराम बापू अनेक कदम उठाते रहे हैं और चोरी नशा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे है। तथा देश में 1700 बाल संस्कार केन्द, चलाकर बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा कर रहे हैं।
समर्थकों का कहना है कि मीडिया के बहकावे में आकर श्री यादव को सदन में इस तरह का आपत्तिजनक बयान नहीं देना चाहिए। इससे श्री यादव ने सांसद के रूप में अपनी गरिमा गिराई है और आसाराम बापू की छवि को खराब करने की कोशिश की है।
श्री यादव ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि आसाराम के मामले में कानून अपना काम क्यों नहीं कर रहा है। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं की जानी चाहिए।