फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asaram is happy with Salman's bail

सलमान की जमानत से आसाराम क्यों हैं खुश?

Fri, 08 May 2015 01:55 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
Asaram is happy with Salman's bail

अभिनेता सलमान खान को सजा के बाद मिली अंतरिम जमानत से नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को भी काफी उम्मीद मिली है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत में पेशी के बाद लौटते समय आसाराम ने मीडिया से कहा कि जब सलमान को जमानत मिली है, तो मुझे भी जल्द मिल जाएगी। जोधपुर अदालत में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब सुबह आसाराम अदालत पहुंचे, तो पिछले दिनों के मुकाबले वह खुश नजर आ रहा थे। आसाराम अदालत से लौटते समय जब मीडिया से मुखातिब हुए, तब उन्होंने सलमान को मिली अंतरिम जमानत से जगी उम्मीद को अपनी खुशी का राज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टि्वटर पर कर रहे हैं ट्रेंड

Asaram is happy with Salman's bail

हालांकि बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में एक उप निरीक्षक का फिर बयान कराने को लेकर निचली अदालत की अनुमति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

बताते चलें कि आसाराम को पिछले साल यौन शोषण के मामले में जेल हुई थी। आसाराम इससे पहले भी जमानत के कई प्रयास कर चुके हैं लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक से निराशा हाथ लगी है।

सलमान को मिली बेल के बाद जहां आसाराम का दर्द छलका है, वहीं ट्विटर पर नम्बर दो पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed