{"_id":"516677c76126b15fd0086c9c1a2f2150","slug":"asaram-daughter-bharti-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की बेटी बोली, मेरे पिता निर्दोष ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम की बेटी बोली, मेरे पिता निर्दोष
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम की बेटी भारती ने पहली बार अपने पिता पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि मेरे पिता निर्दोष हैं और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
भारती ने मीडिया में चल रही खबरों पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'कोई साधारण व्यक्ति जरा सोच कर देखे कि क्या किसी की बेटी और पत्नी अपने ही पिता और पति के पास लड़की भेज सकती है।'
विज्ञापन
आसाराम की बेटी ने कहा कि उनके पिता पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं और वो ऐसे आरोपों को खारिज करती हैं।
गौरतलब है कि आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने उनकी पत्नी और बेटी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने कहा था कि भारती अपने पिता आसाराम के पास लड़कियां भेजा करती थी।
बुधवार को ही कोर्ट ने आसाराम की बेटी और पत्नी को अग्रिम जमानत दी है। वहीं गुजरात पुलिस आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में दिल्ली, बिहार और मध्यप्रदेश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन