फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram claims he is innocent draws comparison with buddha

आसाराम बापू ने की भगवान बुद्ध से खुद की तुलना

Sat, 24 Aug 2013 08:53 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Sat, 24 Aug 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
asaram claims he is innocent draws comparison with buddha

नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोपों से संकट में घिरे विवादास्पद आसाराम ने खुद को निर्दोष बताया है और आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आसाराम बापू ने अपनी तुलना भगवान बुद्ध से की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध को भी ऐसे आरोपों का सामना करना पड़ा था और मैं भी इन्हीं का सामना कर रहा हूं। लेकिन सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, रेप केस में आसाराम पर कसा शिकंजा, होगी पूछताछ
स्वयंभू भगवान कहलाना पसंद करने वाले आसाराम ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं। लड़की को किसी ने गुमराह किया है। देर सबेर, उसे और उसके परिवार को इसका अहसास होगा और फिर वे मेरे पास आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गुजराती चैनल पर उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है और मैं जानता हूं कि इसके पीछे कौन है लेकिन मैं उसका नाम नहीं लेना चाहता हूं।

इसके अलावा उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और नाबालिग लड़की तथा उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है।

आसाराम ने कहा कि यदि उन्हें जेल में भी डाल दिया जाता है तो वे हंसी खुशी जेल जाने को भी तैयार हैं। लगता है कि मुझे कुछ समय तिहाड़ जेल में बिताना चाहिए। जेल मेरे लिए स्वर्ग की तरह होगा।


पढ़ें, दुनिया को पाठ पढ़ाने वाले जब खुद फंसे सेक्स स्कैंडल में
गौरतलब है कि नाबालिग लड़की के माता पिता ने 20 अगस्त को दिल्ली में कमला मार्केट पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि आसाराम ने प्रेत भूत का साया उतारने के नाम पर नाबालिग के साथ रेप किया।

पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप मामले में उन्होंने पीड़ित लड़की के चरित्र पर ही सवाल खड़े किए थे और कहा था कि यदि लड़की हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती और उन्हें अपना भाई बना लेती तो शायद उनका दिल पसीज जाता है और वे उसे छोड़ देते।

इसके अलावा उन पर मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश में अवैध रूप से जमीन हड़पने का भी आरोप लगा है। गुजरात के आश्रम में बच्चों की मौत मामले में भी आसाराम फंस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed