{"_id":"986c6a82-4044-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"asaram-caught-in-disputes-as-devotee-eye-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम बापू के प्रसाद से फूटी भक्त की आंख, केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम बापू के प्रसाद से फूटी भक्त की आंख, केस दर्ज
पाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 01:36 PM IST
विज्ञापन
संत आसाराम बापू फिर एक नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। बापू के एक भक्त ने आरोप लगाया है कि उनके प्रसाद की वजह से उसकी आंख फूट गई।
विज्ञापन
राजस्थान स्थित सोजत के मगरिया बेरा में रहने वाले हरिराम का कहना है कि सोजत में कथा वाचन के बाद प्रसाद के रूप में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से टॉफी दी जा रही थी, इसी दौरान उसकी आंख चोटिल हो गई। इस मामले में मांगीलाल ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 21 नवंबर को संत आसाराम बापू ने सोजत स्थित राजकीय कॉलेज में कथा वाचन किया। वहां कथा सुनने के लिए हरिराम भी आया था। कथा समापन के बाद आसाराम बापू ने ट्रॉली पर बैठकर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में टॉफियां दी।
विज्ञापन
हरिराम का कहना है कि इस दौरान कई लोगों के सिर और मुंह पर टॉफियां गिरीं। वहीं कुछ टॉफियां उसकी आंख से टकराई जिससे आंख चोटिल हो गई। स्थानीय डॉक्टर ने हरिराम को किसी बड़े अस्पताल में आंख का इलाज कराने को कहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।