फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asaram case: after the attack witnesses daughter 's home security increased

आसाराम केस के गवाह की मौत के बाद दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा बढ़ी

Sun, 12 Jul 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बुलंदशहर,बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला,बुलंदशहर,बरेली Updated Sun, 12 Jul 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Asaram case: after the attack witnesses  daughter 's home security increased

आसाराम के दुष्कर्म प्रकरण में मुख्य गवाह कृपाल सिंह पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला होने के बाद पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों की तलाश में तीन टीमें जुटी हुई हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगा दी गई है।

विज्ञापन


बरेली के मिशन अस्पताल में कृपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। पीड़ित के पिता से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


कृपाल सिंह के बहनोई अवनीश सिंह की तहरीर पर सदर बाजार थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को मार दी गई गोली

Asaram case: after the attack witnesses  daughter 's home security increased

आसाराम पर शहर की बिटिया से दुष्कर्म के आरोप के मामले में मुख्य गवाह कृपाल सिंह को शुक्रवार रात उस वक्त गोली मार दी गई जब वह बाइक से अपने घर मोहल्ला गदियाना लौट रहे थे।

मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस घायल कृपाल को जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर कृपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। घायल को बरेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। सर्विलांस से घटनास्थल के आसपास के टॉवर की रेंज और घटनास्थल के आसपास के नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।

हमलावर की हो रही है तलाश

Asaram case: after the attack witnesses  daughter 's home security increased

पुलिस की एक टीम जोधपुर, दूसरी बरेली और तीसरी लखनऊ रवाना की गई है। हमलावरों की तलाश में खुफिया तौर से सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं।गोली लगने के घायल गवाह कृपाल सिंह की हालत बिगड़ती ही जा रही है।

शनिवार को मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने आंतों से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए पेट का आपरेशन करके वेंटीलेटर पर रखा है। डीआईजी आरकेएस राठौर ने अस्पताल पहुंचकर कृपाल का हालचाल लिया, डॉक्टरों से उसका हालचाल लेकर बाहर मीडिया कर्मियों से बात की।

बताया कि आसाराम मामले में उसकी गवाही दो महीने पहले ही हो चुकी है। धमकी मिलने की कृपला सिंह या परिवार के किसी व्यक्ति ने कभी शिकायत नहीं की।

विज्ञापन

मीडिया कर्मियों पर भड़के परिवारीजन

Asaram case: after the attack witnesses  daughter 's home security increased

बोले, जल्द ही दोषियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मिशन अस्पताल के निदेशक उमेश गौतम के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी अमिताभ द्रोण ने बताया कि कृपाल सिंह की हालत चिंताजनक है। वह अभी कोमा जैसी स्थिति में है।

वेंटीलेटर सपोर्ट के साथ ब्लड प्रेशर मेनटेन रखने के लिए हाई डोज दी जा रही है। यूरिन आउटपुट नहीं मिल रहा है। उसके पेट का आपरेशन भी हुआ है। गोली की बारूद की वजह से अंदरूनी हिस्सा अधिक डैमेज हुआ है। फिलहाल उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।डीआईजी के पहुंचने से पहले मीडिया कर्मियों ने कृपाल के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की तो भड़क उठे।

उनका कहना था कि शाहजहांपुर इतना बड़ा जिला नहीं है कि कृपाल के हमलावर पकड़े नहीं जा सकते। पुलिस ठीक से इस मामले में कार्रवाई ही नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed