फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram bapu in sexual assault case

सात दिन बाद जेल से बाहर निकले आसाराम!

Mon, 09 Sep 2013 10:34 PM IST
Updated Mon, 09 Sep 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
asaram bapu in sexual assault case

आसाराम को जेल जाने के एक सप्ताह बाद सोमवार को बाहर की हवा खाने का मौका मिला। वे जमानत पर जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर नहीं आए थे, बल्कि एमआरआई के लिए अस्पताल ले जाए गए थे।

विज्ञापन


जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में डेढ़ घंटे बाद उनका नम्बर आया। इधर, आसाराम की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में सोमवार को भी नहीं लग सकी।

चर्चा है कि निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के कारण वे अपने वकीलों से काफी नाराज हैं और इन वकीलों के बजाय किसी बड़े वकील से इस मामले की पैरवी करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


आसाराम के जेल में विशेष भोजन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की मांग को लेकर निचली अदालत में सुनवाई मंगलवार को होगी। आदालत के आदेश के अनुसार इस सुनवाई में उनकी मंडिकल जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम की मेडिकल जांच के लिए मेडिकल बोर्ड सुबह जेल पहुंचा और जांच शुरू की। बोर्ड ने तय किया कि एमआरआई और करवा लेनी चाहिए। इसके बाद दोपहर 4.15 बजे आसाराम को जेल से बाहर एमडीएम अस्पताल के लिए ले जाया गया।

अस्पताल में एमआरआई के लिए पहले से पंजीकृत लोगों की जांच चल रही थी, जिससे आसाराम को डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर जांच के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।

पिछले सुनवाई के दौरान अदालत ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर आसाराम के पूरी जांच करके रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय सुनाया जाएगा।
asaram bapu

आसाराम के वकील का तर्क था आसाराम को तीन तरह की बीमारियां है, इस कारण वे विशेष दवाएं डालकर भोजन लेते हैं। वकील ने आदालत से कहा था कि निहायत ही व्यक्तिगत मामला होने के कारण उनकी बीमारियों का खुलासा नहीं किया जा सकता।

सूत्रों ने बताया आसाराम से जब भी वकील मिलने जा रहे हैं, वे उन पर जमकर खीज उतार रहे हैं। उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी लगाने में देरी से माना जा रहा है कि आसाराम को किसी बड़े वकील की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed