फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram bapu in jodhpur cenral jail

आसाराम ने लाइन में लगकर लिया खाना, बर्तन भी धोए

Tue, 03 Sep 2013 07:00 PM IST
समीर शर्मा/जोधपुर ब्यूरो
समीर शर्मा/जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
asaram bapu in jodhpur cenral jail

जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम बापू की रात सामान्य कैदियों की तरह ही बीती। उन्होंने अन्य कैदियों के साथ लाइन में लगकर खाना लिया और खुद के बर्तन धोए।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने आसाराम के वकीलों की आश्रम से खाने-नाश्ते की व्यवस्था करने की मांग ठुकरा दी।

प्रशासन ने कहा कि अदालत के कहने से ही ऐसी व्यवस्थाएं हो सकती हैं। बेचैनी के कारण आसराम को अच्छी नींद भी नहीं आई, उन्हें दिन-रात मच्छरों ने भी परेशान किया।
विज्ञापन


आसाराम के नार्को टेस्ट की मांग


आसाराम मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उठे। इसके बाद उन्होंने जप किया और करीब 7 बजे वही नाश्ता किया, जो कैदियों को दिया जाता है।

इसके बाद करीब 12 बजे उन्हें कैदियों के साथ लाइन में लगकर खाना मिला। खाने में दाल, सब्जी व रोटी मिली। इसके बाद उन्होंने खुद अपने बर्तन धोए। रात के खाने के दौरान भी उन्हें ऐसा ही करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने वकीलों से भी बात करने का मौका नहीं दिया। हालांकि वे अलग बैरक में हैं और जहां पंखा, कूलर व पलंग है।

अभी जेल में ही गुजरेगी रात
आसाराम की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई अधूरी रह गई। बुधवार को मामले में सुनवाई जारी रहेगी।

नाबालिग से रेप के मामले में घिरे आसाराम बापू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed