{"_id":"f3a5d6c0-58a1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"asaram-bapu-gave-absurd-statement-on-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता पर आसाराम का बेतुका बयान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप पीड़िता पर आसाराम का बेतुका बयान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए जहां पूरे देश में मुहिम चल रही है, वहीं आसाराम बापू ने इस मामले में एक बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। बापू ने गैंगरेप की इस घटना में आरोपियों के साथ-साथ छात्रा को भी बराबर का दोषी बताया है।
विज्ञापन
बापू के मुताबिक दिल्ली में हुई गैंगरेप की वारदात में दुष्कर्मियों के साथ-साथ छात्रा भी बराबर की दोषी है। उन्होंने कहा, 'ताली दोनों हाथों से बजती है। इस घटना में कहीं ना कहीं लड़की का भी दोष है। अगर वह छात्रा चाहती तो अपने आप को बचाने के लिए उन दोषियों में से किसी को भी भाई बना लेती। उनके हाथ-पैर जोड़ सकती थी। इससे उसकी जान बच सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।' हांलाकि उन्होंने गैंगरेप की शिकार छात्रा के परिवार से हमदर्दी जताई है। बापू ने छात्रा के परिवार को भेजे अपने संदेश में कहा कि पीड़िता अपने परिवार में कमाने वाली एक अकेली लड़की थी। वह उनके दुख में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
वहीं, दुष्कर्मियों के लिए सख्त कानून का विरोध करते हुए बापू ने कहा कि इस प्रकार के कानूनों का दुरुपयोग होने की आशंका है। बापू ने कहा कि सख्त कानून की बजाए लोगों का नैतिक उत्थान कर उन्हें चारित्रिक रूप से इतना सबल बनाया जाए कि वे ऐसे कृत्य ना करें। कड़े कानून का दुरुपयोग होने से असली दोषी बच निकलते हैं और बेकसूरों को सजा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को फांसी की सजा दी जाती है, उसकी पत्नी, मां, बहन और बच्चे जीते जी मर जाते हैं।
विज्ञापन