{"_id":"3d1d3e3432d18ee3aec5004858a70608","slug":"asaram-bapu-denied-to-accept-summon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट नोटिस जारी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट नोटिस जारी
समीर शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार के मामले में फंसे आसाराम बापू अब देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। जोधपुर पुलिस ने मंगलवार को लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी कर देश के सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
इधर, इंदौर में समन लेकर पहुंचे पुलिस टीम को आसाराम ने 8 घंटे इंतजार करावाया और इसके बाद टीम ने उनके हाथों में समन सौंपा।
समन के जरिए आसाराम को 30 अगस्त को जोधपुर पुलिस के सामने उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है। आसाराम ने समन लेते समय पुलिस टीम को जांच में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसाराम के खिलाफ समन लेकर जोधपुर पुलिस की टीम मंगलवार सुबह 6 बजे इंदौर
पहुंच गई थी।
लेकिन आसाराम के सेवकों ने टीम को आसाराम से मिलने से यह कहते हुए रोका कि वे साधना कर
रहे हैं। करीब 8 घंटे इंतजार के बाद पुलिस ने दोपहर दो बजे आसाराम को समन सौंपा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की वार्डन शिल्पा और आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा से पूछताछ के बाद पुलिस टीम वापस जोधपुर के लिए मंगलवार को रवाना हो गई।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस उनकी पूछताछ को लेकर कुछ भी खुलासा करने से बच रही है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को समन देकर 29 को जोधपुर पुलिस के सामने हाजिर होने के लिए पाबंद किया है।
पीडि़ता के शहर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और दिल्ली में अभी भी जोधपुर पुलिस टीम साक्ष्य एवं सूचनाएं जुटाने में व्यस्त है।
जोधपुर पुलिस को आसाराम पर देश छोडऩे की आशंका को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उपायुक्त अजय पाल
लाम्बा ने कहा कि समन और लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।
सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट प्रक्रिया के तहत जारी किए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इन्हें जारी करना समय की मांग भी थे।