{"_id":"77e7f676-58e7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"asaram-bapu-behrupia","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संत नहीं, बहुरूपिया है आसाराम बापू’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘संत नहीं, बहुरूपिया है आसाराम बापू’
बलिया/अखिलानंद तिवारी
Updated Mon, 07 Jan 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया के पिता ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि आसाराम बापू संत नहीं, बहुरूपिये हैं। अगर उनकी खुद की बेटी होती तो उन्हें दरिंदगी के दर्द का अहसास होता। उन्होंने बयान पर दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘मेरी बेटी ने समर्पण करना नहीं सीखा था। उसने अंतिम सांस तक बहादुरी के साथ दरिंदों से लड़कर जान दी है। इसका मुझे गर्व है। आसाराम बापू को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उनके बयान से हम बेहद दुखी है। संत की एक मर्यादा होती है, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है। हमें अपनी बेटी को गंवाने का मलाल नहीं है। वह सम्मान के साथ जीना जानती थी और उसने अपनी कुर्बानी दे दी।’
बिटिया के पिता ने कहा कि पूरा देश इस घटना को लेकर मर्माहत है। देश के कोने-कोने में दरिंदगी की निंदा और आरोपियों को फांसी देने की मांग हो रही है। ऐसे में भी आसाराम बापू पीड़ित पिता व दुखी परिवार का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं तो उन्हें संत कहलाने का कोई हक नहीं है। संत उसे कहते हैं जो धर्म-अधर्म को समझे। पाप व पुण्य के बारे में लोगों को बताए। लेकिन आसाराम बापू के पास शायद इसकी समझ नहीं है।
इन दिनों बिटिया का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव में है। बिटिया का तेरहवीं 12 जनवरी को है। इसकी तैयारी में परिवार एवं ग्रामीण जुटे हुए हैं। घटना के बाद से अब तक बिटिया की मां सदमे से उबर नहीं पाई है। 22 दिन बाद भी वह घटना के संबंध में कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं। बिटिया की तेरहवीं को लेकर गांव में हेलीपैड बनाया जा रहा है। अब देखना है कि कब कौन उसके गांव पहुंच रहा है।
विज्ञापन
नाम का सही इस्तेमाल किया जाए
बिटिया के पिता ने सोमवार को भी बातचीत में दोहराया कि उन्हें बेटी व परिवार का नाम जगजाहिर करने पर कोई आपत्ति नहीं है। मगर यह मेरे परिवार की बदनामी के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका सही इस्तेमाल करने के लिए होना चाहिए।
आसाराम और विवाद
31 जुलाई, 2008 : आसाराम बापू द्वारा चलाए जा रहे छिंदवाड़ा स्कूल में वेदांत मनमोधे नामक बच्चे की मौत। एक दिन पहले भी साढ़े चार साल के बच्चे की रहस्यमयी स्थिति में मौत हुई थी।
दिसंबर, 2010 : गोधरा स्थित आश्रम के खिलाफ बिना अनुमति आंखों में डालने वाली दवा संत नेत्रबिंदु बनाने और बेचने के मामले में आसाराम और पत्नी समेत 14 के खिलाफ मुकद्मा दर्ज।
दिसंबर, 2011 : पुणे के नजदीक आलंदी में भक्तों को जमीन देने के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप।
अप्रैल, 2012 : प्रवचन के दौरान ही पानी पिला रहे सेवादार को डांटते हुए अपशब्द कहे।
मई, 2012 : जालंधर में सत्संग के दौरान पंखों का इंतजाम नहीं करने के लिए सेवादारों से उठक-बैठक लगवाई।
सितंबर, 2012 : गाजियाबाद में टीवी चैनल के कैमरामैन को थप्पड़ मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज।