{"_id":"3c243e035e1269958ae0619244f2ec68","slug":"asaram-babu-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग बीच में ही छोड़ 'खास काम' से गए आसाराम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सत्संग बीच में ही छोड़ 'खास काम' से गए आसाराम
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में रामलीला मैदान में चले रहे आसाराम बापू के तीन दिवसीय सत्संग के दौरान मंगलवार को उनका प्रवचन होना था, लेकिन वह सुबह ही यहां से चले गए।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि मामला दर्ज होने की भनक लगने पर वह यहां से गए।
राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार से मंगलवार तक बापू के सत्संग का आयोजन किया गया था। दिल्ली एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों से भी भारी संख्या में उनके अनुयायी रामलीला मैदान आए हुए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह भी मैदान में भारी भीड़ इकट्ठा थी। लोग मैदान में बेसब्री से बापू का इंतजार कर रहे थे। करीब सुबह साढ़े दस बजे लोगों को पता चला कि बापू किसी कारणवश सत्संग छोड़कर दिल्ली से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
अचानक बापू के चले जाने पर लोग काफी निराश हुए। बुधवार लोगों को पता चला कि बापू के खिलाफ दिल्ली के कमला मार्केट थाने में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है।
उनके अनुयायियों का कहना था कि बापू किसी खास काम से गए हैं। उनके खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।