फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram-ashram-bulldozer

आसाराम के आश्रम पर चला बुलडोजर

Thu, 12 Sep 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
asaram-ashram-bulldozer

नाबालिग से बलात्कार के मामले में फंसे आसाराम बापू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन ने भीलवाड़ा स्थित उनके आश्रम में बुलडोजर चला दिया है।

विज्ञापन


भीलवाड़ा के स्थानीय प्रशासन ने आसाराम के आश्रम द्वारा अतिक्रमण की गई, जमीन पर जमकर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आसाराम के आश्रम द्वारा कब्जाई करीब चार बीघा जमीन को कब्जा मुक्त किया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आश्रम के मुख्य द्वार को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलात्कार के आरोप के बाद आसाराम पर सरकारी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इससे पहले गुजरात में भी आसाराम के आश्रम द्वारा कब्जाई जा रही जमीनों पर नोटिस मिलने शुरू हो गए हैं।


इसी कार्रवाई के तहत आश्रम के गुजरात स्थित आश्रम को जमीन कब्जाने पर 18 करोड़ का नोटिस थमाया गया था। इससे पहले भी आश्रम बनाकर आसपास की जमीन को कब्जाने के आरोप आसाराम के आश्रमों पर लगते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed