{"_id":"a612c474513f5eb8dd98fb4fe4ac983e","slug":"asam-girls-molestation-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किशोरियों से नहीं हुआ था बलात्कार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'किशोरियों से नहीं हुआ था बलात्कार'
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में पेड़ से लटकी मिली दो किशोरियों के शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरियों से बलात्कार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सिलचर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, "मौत का कारण फांसी पर लटकने के कारण दम घुटना है। माइक्रोस्कोप से जांच में शुक्राणुओं की उपस्थिति का खुलासा भी नहीं हुआ है।"
विज्ञापन
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार ने बीबीसी को बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। अब मामले की आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
यह घटना बांग्लादेश सीमा से क़रीब तीन सौ मीटर दूर बसे काबुलपुंजी गांव की है। बुधवार को ग़ायब हुई क़रीब 16 साल की इन दो किशोरियों के शव गुरुवार को पेड़ से लटके मिले थे।
पुलिस के मुताबिक़ दोनों लड़कियों की उम्र क़रीब 16 साल है और दोनों ने ही पढ़ाई छोड़ दी थी। शुरुआती जांच के बाद किशोरियों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए थे।
पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है।