फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   As a celebrity Salman gets advantage or disadvantage?

सलमान की जमानत पर ओवैसी ने फिर उठाए सवाल

Sun, 02 Aug 2015 04:38 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
As a celebrity Salman gets advantage or disadvantage?

क्या सेलेब्रिटी होने की वजह से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत मिली थी? ये सवाल इसलिए क्योंकि एमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सलमान खान को इसी मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि सलमान खान एक एक्टर हैं शायद इसीलिए उन्होंने हिट एंड रन के केस में एक स्थानीय अदालत द्वारा पांच साल की सजा सुनाए जाने महज कुछ घंटे भीतर ही बंबई हाईकोर्ट से जमानत मिल जाती है।
विज्ञापन


ओवैसी ने ये बातें हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। ये कोई पहला मौका नहीं है जब ओवैसी ने सलमान खान पर निशाना साधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने अप्रैल में मुंबई में अपनी पार्टी के नेता के प्रचार के दौरान सलमान पर टिप्पणी करते हुए बेवड़ा तक कह दिया था। हालांकि ओवैसी ने उस वक्त सीधे तौर पर सलमान का नाम नहीं लिया था।

'सेलेब्रिटी होने की वजह से टारगेट बने सलमान'

As a celebrity Salman gets advantage or disadvantage?

जहां एक ओर ओवैसी ने सलमान के सेलेब्रिटी होने के चलते उन्हें घेरने की कोशिश की। दूसरी ओर सलमान खान के पिता सलीम खान का कहना है कि उसे सेलेब्रिटी होने की वजह से टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने ये बातें याकूब की फांसी से जुड़े सलमान के ट्वीट पर कही।

हिंदी समाचार चैनल आजतक पर आयोजित खास कार्यक्रम में सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को याकूब की फांसी से जुड़ा ट्वीट नहीं करना चाहिए था। उन्हें इस मामले से दूर रहना चाहिए था। हालांकि सलमान के ट्वीट के बाद देशभर में उनके खिलाफ जो भी प्रदर्शन हुए उस पर प्रतिक्रिया देते हुए सलीम खान ने कहा कि सलमान एक सेलेब्रिटी हैं। जिन लोगों ने भी सलमान के खिलाफ प्रदर्शन किया उन्हें पब्लिसिटी चाहिए थी।

बता दें कि सलमान खान ने याकूब की फांसी का विरोध करते हुए ट्वीट कर उसकी फांसी पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ कई इलाकों में प्रदर्शन किया गया।

सलीम खान ने कहा कि याकूब को फांसी नहीं देने वालों में कई लोग शामिल थे। लेकिन जिन लोगों ने सलमान के खिलाफ प्रदर्शन किया उन्हें पता था कि वो अगर सलमान के अलावा और किसी के घर के बाहर प्रदर्शन करते तो उन्हें इतनी पब्लिसिटी नहीं मिलती।

इसके साथ सलीम खान ने बेटे सलमान की जमकर तारीफ भी की। सलीम खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed