{"_id":"be3984da-d459-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"arzu-rana-deuba-very-likes-bollywood-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं नेपाल के पूर्व पीएम की पत्नी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं नेपाल के पूर्व पीएम की पत्नी
नई दिल्ली/हिमांशु मिश्र
Updated Fri, 14 Jun 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा की पत्नी डॉ. आरजू राणा देउबा नहीं मानतीं कि नेपाल में भारत विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि नेपाल के लोग उनकी तरह ही बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं। वह खुद भारतीय हिंदी फिल्में ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ देखना नहीं भूलतीं।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में डॉ. आरजू ने कहा कि भारतीय फिल्में भारत-नेपाल के मजबूत रिश्ते को बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
नेपाल संविधान सभा की सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी का कहना है कि दोनों देशों के रिश्तों के संदर्भ में भले ही बहुत कुछ कहा-सुना जा रहा हो, मगर सच्चाई यह है कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता भावनात्मक है।
उन्होंने कहा कि अगर आपके यहां ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में हिट होती हैं तो नेपाल में भी ऐसा ही होता है। कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक संरचना, सामाजिकता, परंपरा और मानसिकता में ज्यादा अंतर नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. आरजू ने उच्च शिक्षा हासिल करने के दौरान उन्होंने भारत में लंबा समय बिताया है। इसलिए इस देश की विविधताभरी संस्कृति से भी उनका खासा लगाव है।
असल में डॉ. आरजू के बॉलीवुड की फिल्मों के प्रति दीवानगी का राज स्वयं उनके पति शेरबहादुर देउबा ने खोला।
प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में दौरान एक पत्रकार ने उनसे नेपाल में भारत विरोधी भावनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी का कारण जानना चाहा।
इस पर देउबा ने तपाक से कहा, ‘कौन कहता है ऐसा? दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों में कोई कमी नहीं आई है। विश्वास न हो तो सामने बैठी मेरी पत्नी से पूछ लीजिए, जो भारतीय फिल्मों का पहला ही दिन और पहला ही शो देखना अभी भी नहीं भूलतीं।’
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे शिक्षा हासिल करने का मामला हो या फिर रोजगार का। भारत नेपाल की पहली पसंद है।
यहां तक कि मेरी पत्नी ने भी उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हासिल की है। डॉ. आरजू इन दिनों अपने पति पूर्व प्रधानमंत्री देउबा के साथ भारत यात्रा पर हैं।
हिमाचल-पंजाब में की डॉ. आरजू ने पढ़ाई
डॉ. आरजू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंट बेडस कॉलेज से बीए तथा पंजाब विश्वविद्यालय से एमए तथा पीएचडी हासिल की है। भारत में शिक्षा हासिल करने के दौरान उनकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी।
फिलहाल वह गैरसरकारी संगठन साथी के माध्यम से नेपाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के क्षेत्र में काम कर रही हैं।