फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind write a song for a film

फिल्मों में जा रहे हैं केजरीवाल? लिखा गाना

Mon, 03 Feb 2014 02:11 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 03 Feb 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
arvind write a song for a film
आंदोलनकारी, राजनेता, मुख्यमंत्री बनने के बाद अब अरविंद केजरीवाल गीतकार भी बन गए हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल अपनी कई सभाओं में लोगों को गाने गाकर सुना चुके हैं। लोगों ने महसूस किया कि वह अच्छे गायक नहीं हैं। लेकिन वह अच्छे गीतकार हो सकते हैं।

जी हां, अरविंद केजरीवाल अब एक हिंदी फिल्म के लिए गाना लिखने जा रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक एक फिल्म दिल तो दीवाना है में केजरीवाला ने एक गाना लिखा है।
विज्ञापन


एक वेबसाइट के मुताबिक निर्माता दीपक शर्मा की फिल्म 'दिल तो दीवाना है' के एक गीत के बोल लिखने का काम केजरीवाल को दिया गया है। यह केजरीवाल की इच्छा भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर खान के चचेरे भाई हैदर लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनेता राजा आर बुंदेला ने किया है।

इस फिल्म के बाकी गाने आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं। अब देखना यह है कि अरविंद की यह दूसरी पारी कितनी हिट होती है।

कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल के गाने लिखने की खबर आई थी। उन्होंने बंदूक फिल्म के लिए गीत लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed