केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को खुला पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनावों में वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाले आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।
इसके अलावा उन्होंने पीएम को लिखे खुले पत्र में लव जेहाद, आप विधायक को खरीदने, महंगाई, भ्रष्टाचार, चीन और पाकिस्तान से विवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी निशाना साधा।
केजरीवाल ने एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से कहा है कि कोयला मंत्री ने नौ निजी कंपनियों को 1500 रुपये प्रति टन के हिसाब से 25 साल के लिए सरकारी कोयला बेचने का अनुबंध किया है।
क्यों चुप हैं पीएम मोदी?
जबकि इसकी बाजार में कीमत 4000 रुपये प्रति टन है। इससे देश को करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने पीएम से कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह घोटालों पर आप चुप मत बैठिए।
उन्होंने लिखा है कि सरकार के 4 महीने पूरे होने की यूं तो खूब चर्चा है, लेकिन वह प्रधानमंत्री के सामने लोगों की भावनाएं रखना चाहते हैं। सांप्रदायिकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘आपने कहा था कि अगले 10 साल तक सांप्रदायिकता की बातें नहीं होंगी।
लेकिन आपके ही सांसद योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद के नाम पर धर्म के जहरीले भाषण दिए। उम्मीद थी आप कुछ बोलेंगे, लेकिन आपने चुप्पी साधे रखी।’