फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal will be address meeting in farrukhabad

फर्रुखाबाद में गरजेंगे केजरीवाल, समर्थक पहुंचे

Thu, 01 Nov 2012 08:56 AM IST
फर्रुखाबाद/ब्यूरो
फर्रुखाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 01 Nov 2012 08:56 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal will be address meeting in farrukhabad

इंडिया अंगेस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल की सभा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में कथित लुईस-लक्ष्मण संवाद की सीडी जारी करने से बुधवार को अचानक जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया। इस बीच, एक नवंबर को होने वाली आईएसी की रैली की तैयारियां भी शबाब पर रहीं। विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आईएसी कार्यकर्ता बुधवार से ही यहां पहुंच रहे हैं। जनसभा बृहस्पतिवार को आवास विकास कालोनी के मैदान में होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


इस बीच, केजरीवाल की सभा में कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला समेत तीन पर पुलिस ने शांतिभंग करने, जबकि केजरीवाल के दो समर्थकों पर कांग्रेसियों का विरोध करने पर विवाद होने की आशंका जताई। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांतिभंग के मामले में दो-दो लाख रुपये की जमानत दाखिल करने के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होकर इन सभी को जमानत करानी होगी।
विज्ञापन


आईएसी सूत्रों के अनुसार, जनसभा में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के करीब तीन हजार विकलांग हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आईएसी टीम से जुड़े उत्तर प्रदेश के सदस्यों के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के छात्र, चिकित्सक व किसान हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकाल प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम तक केजरीवाल का शासन से प्रोटोकाल नहीं आया है। इस बीच, शहर के आवास विकास मैदान में बिहार के सरपंचों ने बुधवार सुबह से ही डेरा जमा लिया। इनके साथ पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता भी हैं। कानपुर व दिल्ली के आईएसी सदस्यों ने यहां कालेजों में पहुंच कर छात्र छात्राओं व शिक्षकों को न्योता दिया।


डीएम मुथुकुमार स्वामी बी ने कोर कमेटी के लक्ष्मण सिंह के साथ आयोजन के बारे में बात की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इधर, कांग्रेसियों को केजरीवाल की सभा तक पहुंचने से रोकने को हिंदू जागरण मंच ने कमर कस ली है।

केजरीवाल के आरोप
रॉबर्ट वाड्रा - कुछ ही सालों में 50 लाख की संपत्ति 300 करोड़ कैसे हो गई।
नितिन गडकरी - किसानों की जमीन हड़पने का लगाया आरोप।
नीरा राडिया और रंजन भट्टाचार्य - अंबानी परिवार को लेकर दोनों के बीच कथित बातचीत का टेप चलाया।
सलमान खुर्शीद - विकलांगों के लिए आवंटित धन में करीब 70 लाख रुपये के हेरफेर का आरोप।
मुकेश अंबानी - रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. को कृष्णा-गोदावरी बेसिन में गैस निकालने के लिए मिले ठेके को कॉरपोरेट-राजनीति का अवैध गठजोड़ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed