फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal was on sadhana at assi ghat banaras

जानिए क्यों पूरे दिन मौनी बाबा बने रहे केजरीवाल?

Fri, 25 Apr 2014 12:24 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal was on sadhana at assi ghat banaras

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर आए दिन हो रहे हमले और बुधवार को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के साथ मारपीट की घटना का विरोध अरविंद केजरीवाल ने अस्सी घाट पर मौन रखकर किया।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने शांति और विरोधियों की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। गुरुवार सुबह 10 बजे अरविंद केजरीवाल आप के अन्य सदस्यों मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती, संजय सिंह और अल्का लांबा के साथ अस्सी घाट पहुंचे।

विज्ञापन

45 म‌िनट साधना पर रहे केजरीवाल

arvind kejriwal was on sadhana at assi ghat banaras

सभी लोग घाट पर पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए और मौन धारण कर लिया। लगभग 45 मिनट के बाद मौन तोड़ सभी ने ‘सबका मंगल हो...’ गीत गाकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की सद्बुद्धि व शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दोहराया कि काशी की संस्कृति में लोगों को चोट पहुंचाना, हमला करना कभी नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हमें विचारों की राजनीति करनी चाहिए।

मीड‌िया ने नहीं द‌िया ध्यान

arvind kejriwal was on sadhana at assi ghat banaras

सभी पार्टियां एक जैसी हैं। सब मिलकर आप से ही लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गंगा मैली हो गई है यह सुना था, पर जब इसमें डुबकी लगाई तो इसका अंदाजा भी हो गया।

सफाई के लिए पैसे आए थे पर सारे भ्रष्टाचार में चले गए। बात करने के बाद केजरीवाल नुक्कड़ सभाओं के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed