रोड शो में अरविंद केजरीवाल को जड़ा मुक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप समर्थकों ने युवक को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। यह वाकया उस समय हुआ जब केजरीवाल का काफिला लोहारू चौक पर पहुंचा था।
हमलावर युवक अन्ना हजारे का समर्थक बताया जा रहा है। वह इस बात से नाराज था कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के आंदोलन को हाईजेक कर अन्ना को धोखा दिया है। गौर हो कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में कई नेताओं पर हमले हो चुके हैं। उधर, देर शाम भिवानी में खुद अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में कहा कि किसी युवक ने अपना गुस्सा निकालने के लिए मेरी गर्दन पर मुक्का मारा है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी।
Someone hit me hard on my neck jst now. This kimd of violent reaction is expected of them. It only shows their true character n desperation.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 28, 2014
केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर एक मुक्का मारा
शुक्रवार सायं चरखी दादरी में अरविंद केजरीवाल का रोड शो समापन पर था। जैसे ही काफिला लोहारू चौक के समीप पहुंचा गांव लेघां भानान निवासी सतेंद्र नामक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर एक मुक्का मारा जो उनकी गर्दन में लगा। जिससे उनका चश्मा और टोपी गिर गए। इसी बीच आप समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी।
पुलिस ने युवक को किसी तरह काबू किया और उसे थाने ले गई। हमले के आरोपी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने तो प्रोटेस्ट किया था। केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ धोखा किया है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
आप नेता बोले एनएसयूआई कार्यकर्ता है हमलावर
आप नेता भूपेंद्र कौशिक और प्रवक्ता महेश गुप्ता ने बताया कि हमलावर एनएसयूआई कार्यकर्ता है और वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में देखा गया है। अरविंद केजरीवाल पर साजिश के तहत हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अरविंद ने कहा समर्थकों से कहा खाओ कसम
अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों से कसम खाकर ये वादा करने के लिए कहा है कि चाहे कितना भी बड़ा हमला हो जाए। आप किसी के ऊपर हाथ नहीं उठाएंगे। केजरीवाल ने ट्वीट करके अपने समर्थकों की तरफ से उस व्यक्ति की पिटाई करने की भर्त्सना की।
We shud never never react violently. If u r a part of this movement - kasam khao kabhi haath nahi uthaoge, chahe kitna bada hamla kyon na ho
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 28, 2014