फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvind Kejriwal twin attack on Congress

केजरीवाल का कांग्रेस पर डबल अटैक

Thu, 06 Feb 2014 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal twin attack on Congress

अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर की अनुमति दे दी है। शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर की यह अनुमति 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एंटी-करप्शन ब्यूरो को यह निर्देश दिया कि वह पूर्व म़ुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर कराएं और इसकी जांच करें। यह एफआईआर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान स्ट्रीट लाइटिंग की खरीदारी को लेकर होगी, जिसे असल कीमत से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनवाई है। केजरीवाल ने उसी समर्थन वाले 'हाथ' को काटना शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस हमें समर्थन देकर एक दिन जरूर पछताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1984 दंगों में एसआईटी बनाने की मांग

Arvind Kejriwal twin attack on Congress

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने उप राज्यपाल नजीब जंग से मांग की है कि वह दिल्ली में हुए 1984 के दंगों को लेकर एसआईटी बनाएं। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि कैबिनेट की ओर से उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें उनसे मांग की गई है कि वह 84 में हुए दंगों को लेकर एक एसआईटी बनाएं। जो इन दंगों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दे।

खुलेगी 1984 दंगों की बंद फाइलें

Arvind Kejriwal twin attack on Congress

सिसोदिया ने आगे कहा कि 1984 से जुड़ी हुई उन सभी फाइलों को फिर से खोला जाना चाहिए, जो अब बंद कर दी ‌गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यह भी मांग है कि दिल्ली में हुए इन वीभत्स दंगों की जांच किसी और राज्य की पुलिस को दे दी जाए। उल्लेखनीय है कि 1984 के दंगों में केवल दिल्ली में 281 मामले दर्ज हुए, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है।

राहुल ने कहा था, माफी की जरूरत नहीं

Arvind Kejriwal twin attack on Congress

1984 दंगा मामला तब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह 1984 दंगों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके बाद से दिल्ली में रहने वाले सिखों ने राहुल गांधी के ‌खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने कहा कि हमारी सरकार इन दंगों को लेकर संवेदनशील है और उनकी दोबारा जांच कराना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed