फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal to end fast tomorrow with no result

नतीजा निकला नहीं और अनशन खत्म करने की घोषणा

Fri, 05 Apr 2013 04:27 PM IST
नई दिल्ली/कृष्ण कुमार सिंह
नई दिल्ली/कृष्ण कुमार सिंह Updated Fri, 05 Apr 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal to end fast tomorrow with no result

बिजली और पानी के बढ़े बिलों के खिलाफ जारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का अनशन शनिवार को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


केजरीवाल का ये अनशन बिना किसी नतीजे के खत्म हो जाएगा। हालांकि उन्होंने 6 अप्रैल से आंदोलन का दूसरा चरण आरंभ करने की घोषणा की है।

केजरीवाल कल शाम पांच बजे तोड़ेंगे अनशन

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी अनशन का ऐसा हश्र हुआ हो। पहले भी टीम अन्ना और अन्ना हजारे के साथ भी कुछ ही हुआ था।

समाजसेवी अन्ना हजारे जब जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर अप्रैल, 2011 में अनशन पर बैठे तो थे तो ऐसा लगा था कि सरकार को उनकी मांग माननी ही पड़ेगी। लेकिन इस अनशन का कुछ खास नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


टीम अन्ना के अनशन और उसके नतीजे पर नजर
5 अप्रैल, 2011: जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर जंतर-मंतर (दिल्ली) पर आमरण अनशन पर बैठे। केंद्र सरकार ने लोकपाल बिल को लेकर अधिसूचना जारी की, 98 घंटे बाद अनशन खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अगस्त, 2011 : रामलीला मैदान (दिल्ली) में अनशन पर बैठे, 13 दिन बाद अनशन समाप्त। संसद में जन लोकपाल विधेयक पर हुई चर्चा, तीन महत्वपूर्ण मांगें को संसद ने सैद्घांतिक तौर पर सहमति दी। हालांकि बिल दोनों सदनों में पास नहीं हो सका।


10 दिसंबर, 2011 : जंतर-मंतर पर एक दिन का उपवास, भाजपा और वामदल समेत कई दलों के नेता मंच पर आए, निष्कर्ष कुछ नहीं निकला।

27 दिसंबर, 2011 : मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अनशन पर बैठे, तवियत बिगड़ने के बाद अगले दिन अनशन टूटी।

25 मार्च, 2012 : जंतर-मंतर पर एक दिवसीय अनशन पर बैठे, मंच से दागी केंद्रीय मंत्रियों को निशाना बनाया गया, अधिकतर दल टीम अन्ना के विरोध में आए।

25 जुलाई, 2012 : एक बार फिर जंतर-मंतर पर अन्ना समेत टीम अन्ना का अनशन शुरू हुआ। नौवें दिन कोई निष्कर्ष नहीं निकलते देख अन्ना का अनशन समाप्त करने की घोषणा, टीम केजरीवाल के राजनीति में आने के संकेत।

23 मार्च, 2013 : टीम अन्ना से अलग हुए और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल सुन्दर नगरी (दिल्ली) में बिजली और पानी की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed