फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal step to make government in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने को 'आप' को लाखों ने भेजी राय

Wed, 18 Dec 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal step to make government in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाने का फैसला का बढ़िया जपसमर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


पिछले चार घंटे में करीब तीन लाख लोगों ने आप की इस मुहिम में अपनी राय दी है।

इसके लिए पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के 280 वार्डों में जनसभाएं करके लोगों की राय ली जा रही है। इसके अलावा लोगों से भी कॉल, एसएमएस, फेसबुक और आप की वेबसाइट के जरिए राय मांगी जा रही है।

पढ़ें, केजरीवाल ने दी अन्ना को गाली!
विज्ञापन


इससे पहले कौशांबी में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सरकार बनाने पर आम राय नहीं बन सकी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने साफ किया कि सोमवार को सारा सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विधायक दल की बैठक में कोई आम राय नहीं बन सकी है। इसलिए अब जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया है।

जनता के वोट प्रतिशत के आधार पर पार्टी सरकार बनाने पर कोई निर्णय लेगी। हालांकि कितने प्रतिशत वोटों के आधार पर सरकार बनाने का निर्णय लिया जाएगा, ये बताने से केजरीवाल ने इंकार कर दिया।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है। इसका हर निर्णय जनता की राय से होगा। माना जा रहा है कि 51 फीसदी वोटों पर सरकार बनाने का निर्णय लिया जा सकता है।

केजरीवाल ने जनता को लिखी अपनी चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। इसमें अरविंद ने भाजपा के साथ समर्थन पर राजी कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस अपना सीधापन दिखा रही है। इसके बाद कांग्रेस छींक आने पर भी सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। जनता को चिट्ठी की 25 लाख प्रतियां दिल्ली में बांटी जाएंगी और राय मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed