{"_id":"4ea131aa-04e2-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"arvind-kejriwal-slams-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी के खून पसीने की कमाई है पैसा: केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आम आदमी के खून पसीने की कमाई है पैसा: केजरीवाल
कौशांबी/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Sep 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, आम आदमी खून-पसीना एक करके कमाता है। इसी पैसे से सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों को सब्सिडी दे देती है। मगर आम आदमी की सब्सिडी के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।
देशभर में डीजल और दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने के खिलाफ अरविंद केजरीवाल रविवार को अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 13 लाख करोड़ की सब्सिडी बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दी गई। वहीं एलपीजी के लिए जनता को 37 हजार करोड़ की सब्सिडी के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।
प्रधानमंत्री कहते हैं कि पैसा पेड़ पर नहीं उगता। उन्हें यह पता होना चाहिए कि पैसा आम आदमी के खून पसीने से कमाया जाता है जिसे सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों को सब्सिडी देने में बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को जंतर-मंतर पर सरकार के दाम बढ़ाने के फैसले का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही वे सरकार द्वारा की गई गड़बड़ियों के कई दस्तावेजों को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने दिल्ली में बिजली की कीमतें ढाई गुना तक बढ़ाए जाने को भी गलत बताया। रसोई, बिजली और एलपीजी पर हुई बढ़ोतरी वापस ली जाए। रविवार को बढ़े बिजली बिलों की प्रतियां जंतर-मंतर पर जलाई जाएंगी।